फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक में घुसी कार, वाणिज्य कर अफसर की मौत

Fri, 27 May 2016 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
मूंढापांडे थानाक्षेत्र में सिहारा बाजे गांव के पास रामपुर हाईवे पर ट्रक मेें पीछे से सफारी कार घुस गई। इस हादसे में गाजियाबाद के वाणिज्य कर विभाग में बतौर सहायक कमिश्नर तैनात गिरिजेश कुमार गंगवार की मौत हो गई। जबकि हादसे में उनकी पत्नी, बेटी, नौकरानी और चालक गंभीर से रूप  घायल हो गए। गिरिजेश गंगवार रुद्रपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद गंगवार के बेटे हैं।
विज्ञापन


हादसे के समय गिरिजेश गंगवार बरेली में अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को कार से निकालकर कर रामपुर जिला अस्पताल भिजवा दिया। यहां सहायक कमिश्नर को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों को बरेली भेज दिया गया। मूलरूप से उधम सिंह नगर जनपद के कुलधरड़ थानाक्षेत्र के बरा गांव के बरा निवासी गिरिजेश गंगवार (40) गाजियाबाद में वाणिज्यकर विभाग में सहायक कमिश्नर के पद पर तैनात थे।

बुधवार की रात गिरिजेश गंगवार अपनी पत्नी अंजली और पांच साल की बेटी सोना और नौकरानी गुड़िया व चालक के साथ बरेली जा रहे थे। वहां उनके किसी रिश्तेदार की मौत हो गई थी। उन्हें उनके अंतिम संस्कार में शामिल होना था। गिरिजेश की सफारी गाड़ी मूंढापांडे थानाक्षेत्र सिहाराबाजे गांव के पास कुंडा मंदिर के पास पहुंची। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक के चालक ने ब्रेक लगा दिए। इसके बाद ट्रक में पीछे से कार घुस गई।
विज्ञापन


इस हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कार से निकलवाकर रामपुर जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां  गिरिजेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों को रामपुर के लिए रेफर कर दिया। खबर मिलने पर गिरिजेश के पिता व ऊधम सिंह नगर के जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद समेत अन्य परिजन भी रामपुर पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए। एसओ मूंढापांडे पंकज यादव ने बताया कि गिरिजेश गंगवार के भाई ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें