कोरोना काल में भी लोग सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब मझोला के जयंतीपुर निवासी एक युवक ने पीएम नरेंद्र मोदी के थाली बजाने वाले बयान को लेकर आपत्ति जनक पोस्ट कर माहौल खराब करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मझोला थाने की जयंतीपुर चौकी के इंचार्ज रियाज हैदर जैदी ने जयंतीपुर मैनाठेर की पुलिया के पास निवासी सगीर अली के खिलाफ धारा 505 आईपीसी में केस दर्ज कराया है।
समें बताया गया कि आरोपी ने अपने फेसबुक आईडी से पीएम नरेंद्र मोदी के थाली बजाने वाले बयान और कोरोना वायरस को लेकर पोस्ट कर जानबूझकर ऐसी अफवाह को आगे बढ़ाया जिससे शांति भंग हो सकती है। मझोला थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी सगीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।