मुरादाबाद। सराफा कमेटी के अध्यक्ष और शहर विधायक रितेश गुप्ता ने कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के उद्देश्य से सराहनीय पहल करते हुए महानगर की सराफा क बाजारों को सोमवार और मंगलवार को भी बंद करने का निर्णय लिया है। उनके इस निर्णय की सभी सराफा कारोबारियों ने सराहना की है और सर्वसम्मति से अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की सहमति दी है।
सराफा कमेटी अध्यक्ष ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से कमेटी पदाधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने सभी से कोरोना वायरस की चेन तोड़ने पर सुझाव मांगे। इसके बाद निर्णय लिया कि 19 और 20 अप्रैल को सभी सराफा कारोबारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। कमेटी अध्यक्ष के इस निर्णय पर मंडी चौक गंज सराफ ा कमेटी, कटघर, लाइनपार हरथला और डबल फाटक के पास के सर्राफा कारोबारियों ने सर्वसम्मति से अपने प्रतिष्ठान बंद करने पर सहमति दी। वीडियो कांफ्रेंसिंग में वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिंघल महामंत्री नितिन रस्तोगी उपेंद्र अग्रवाल नवीन रस्तोगी नवीन अग्रवाल नीरज अग्रवाल आदि शामिल रहे।