फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब से आकर आरोपी ने युवती से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने सऊदी अरब से आकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे नौकरी लगवाने का झांसा देकर नजदीकियां बढ़ाई थीं। युवती ने आरोपी के चचेरे भाइयों पर ब्लैकमेल करने का और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती मुगलपुरा थानाक्षेत्र निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि सात साल पहले वह नौकरी की तलाश कर रही थी। उस समय उसकी सहेली ने सिविल लाइंस क्षेत्र के हरथला निवासी नदीम से मुलाकात कराई थी। पीड़ित का दावा है कि नदीम ने उसे बताया था कि उसका भाई फोजुल सऊदी अरब में है। वह तुुम्हारी नौकरी लगवा देगा। उसने फोजुल से फोन पर बात भी कराई थी। आरोप है कि जुलाई 2015 में फोजुल सऊदी अरब से आया और उसने पीड़ित के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस से करने की कोशिश की तो आरोपी शादी करने के लिए तैयार हो गया।
पीड़ित जब भी निकाह के लिए कहती तो आरोपी टाल मटोल करने लगता था। आरोपी ने अपने भाई नदीम और चचेरे भाइयों को भी मोबाइल नंबर दे दिया। इसके बाद उन्होंने भी कॉल करके युवती को परेशान करना शुरू कर दिया था। आरोपी धमकी देने लगे कि अगर कहीं शिकायत की तो अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 25 दिसंबर को वह नवीन नगर स्थित आरोपी फोजुल के डिश टीवी वाले ऑफिस पर गई थी। युवती का दावा है कि वहां फोजुल किसी अन्य महिला के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था।
युवती को देखकर महिला वहां से भाग गई थी। आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ गाली गलौच की और धमकी देकर वहां से फरार हो गया था। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें