फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों में टक्कर, मासूम समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने सोमवार रात रांग साइड से आ रही कार ने दूसरी कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में मासूम और दो महिलाएं घायल हो गईं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी दीपक कुमार ने बताया कि वह सोमवार रात मुरादाबाद से दिल्ली जा रहे थे। कार में दीपक के साथ पत्नी पिंकी, साली सोनिया और बेटी छवि उर्फ परी सवार थी। दीपक ने बताया कि उनकी कार दिल्ली रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप पर पहुंची। इसी दौरान रांग साइड से दूसरी कार आ गई। जिसने दीपक की कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पिंकी, सोनिया, छवि गंभीर रूप से घायल हो गईं इसके बाद हादसा करने वाले मौके से भाग गए। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें