फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: पढ़ाने के दाैरान शिक्षिका ने छात्रा पर कसा तंज, आहत होकर छत से कूदी, बहन के शोर मचाने पर चला पता

Sun, 21 Sep 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ (मुरादाबाद)

सार

कांठ में कक्षा नाै की छात्रा छत से कूद गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसे शिक्षिका लगातार मानसिक ताैर पर परेशान कर रही थी।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाम बिगाड़ कर पुकारने और परेशान करने से क्षुब्ध छात्रा ने छत से कूद कर जान देने की कोशिश का मामला सामने आया है। छात्रा का निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। जनपद बिजनौर के गांव की छात्रा नगर के एक कॉलेज में नौ वीं में पढ़ती है।

विज्ञापन


परिजन के अनुसार शुक्रवार को कॉलेज से वापस आने पर वह घर की छत पर पहुंची और पीछे की ओर कूद गई। तहेरी बहन ने देखा तो शोर मचा दिया। छात्रा के सिर व अन्य चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए स्योहारा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

छात्रा के चाचा ने बताया कि उनकी भतीजी कांठ के कॉलेज में पढ़ती है। कुछ दिन पहले उसने गलत पढ़ाने पर शिक्षिका की शिकायत प्रबंधतंत्र से की थी। आरोप है तभी से वह शिक्षिका भतीजी से द्वेष रखने लगी। वह दूसरे छात्र-छात्रों के सामने उसको नाम बिगाड़ कर संबोधित करते हुए बेइज्जत और बेवजह परेशान करने लगी।
विज्ञापन


हर बार वह उसे ही समझा देते थे। छात्रा के चाचा ने बताया की शुक्रवार को जब भतीजी कॉलेज से वापस आई तो काफी उदास थी। पूछने पर उसने कॉलेज में किए गए दुर्व्यवहार के बारे में बताया था। बतादें कि किसी ने इस पूरे मामले को सोशल मीडिया पर डाल दिया।
विज्ञापन


पुलिस अस्पताल पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। एएसपी कांठ आईपीएस अभिनव द्विवेदी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें