फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गोकशी के मामले में गिरफ्तार पूर्व जिला पंचायत सदस्य की जमानत मंजूर

Sun, 21 Sep 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के शिव नगर पथरखेड़ा के चर्चित गोकशी के मामले में नामजद आरोपी पूर्व जिला पंचायत सदस्य को शनिवार को कोर्ट से जमानत मिल गई है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था। हालांकि उन्होंने कोतवाली में सरेंडर किया था। करीब 55 दिन बाद जरीफ अहमद एडवोकेट को गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी मिली थी। इस मामले में पुलिस ने 25 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य जरीफ अहमद निवासी किशनपुर गांवड़ी को भी नामजद किया गया था। उनकी गिरफ्तारी की मांग हिंदू संगठन और साधु संत कर रहे थे। उन्होंने कोतवाली में प्रदर्शन भी किया था। शनिवार को कोर्ट में उनकी जमानत की अर्जी पर सुनवाई हुई। सुनवाई बाद शनिवार को कोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर कर दी है। उनकी जमानत मिलने से पूर्व जिला पंचायत सदस्य के समर्थक खुश हैं। जबकि उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े शिवनगर के शिव मंदिर के महंत बच्चा बाबा ने कहा है कि पुलिस ने गोकशी के मामले में कार्रवाई लापरवाही की हैm इस कारण इस के मामले में आरोपियों को जमानत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें