फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबादः अगले तीन दिन रहेगी शीतलहर, छह डिग्री तक पहुंचेगा पारा

Sat, 12 Dec 2020 02:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
शीत लहर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

आधा दिसंबर बीतने के बाद अब सर्दी जनजीवन को प्रभावित करने के संकेत दे रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले सात दिनों तक मुरादाबाद सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ेगा। शनिवार को कोहरा छाने के बावजूद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा होगा। लेकिन इसके बाद अगले चार दिन लगातार भारी कोहरे के साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब दो से चार डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है। 

विज्ञापन


शुक्रवार शाम छह बजे से आए कोहरे ने गलन बढ़ा दी। दिनभर बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को कोहरा रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। लेकिन रविवार से लेकर बुधवार तक प्रतिदिन घना कोहरा और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो-दो डिग्री की गिरावट रोजाना दर्ज की जाएगी। पहाड़ों से चलने वाली बर्फीली हवा मैदानी क्षेत्रों में गलन बढ़ाएंगी। न्यूनतम तामपान छह डिग्री तक जाने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें