फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर से ठिठुरे लोग, बुजुर्ग की मौत

Mon, 09 Jan 2017 02:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
धुंध छाई हुई थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार की बारिश और सर्द हवाओं में ठिठुरने के बाद रविवार को धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। सूरज की चमक से दिन का तापमान तो बढ़ गया है लेकिन रात में तापमान लुढ़क गया। शनिवार की तुलना में रविवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।
विज्ञापन


जबकि अधिकतम तापमान में सात डिग्री की वृद्धि रही। बावजूद इसके मौसम में गलन बरकरार रहा। शुक्रवार देर रात शुरू हुई बूंदाबांदी शनिवार सुबह बारिश में बदल गई। सुबह और दोपहर में बारिश हुई। साथ ही दिनभर बर्फीली हवाएं चलती रही।

लोग ठंड से कांप उठे। शनिवार को अधिकतम तापमान 14.8 और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जगह-जगह बैठे लोगों ने शीत लहर के प्रकोप से बचने के लिए आग का सहारा लिया। शनिवार को ठिठुरने के बाद रविवार की शुरुआत खिली धूप हुई। लेकिन हवाओं के चलते धूप बेअसर रहा।
विज्ञापन


लेकिन दोपहर बाद धूप चटक हुई तो लोगों को राहत मिली। इससे दिन का तापमान 14.8 से डिग्री से बढ़कर 21.4 डिग्री पर पहुुंच गया। लेकिन रात का तापमान 11.5 से बढ़कर 8 डिग्री सेल्सियस हो गया। दिन में मिली राहत रात में आफत बन गई। ठंड से बचने के लिए लोगों ने घरों में हीटर और आग का सहारा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें