शुक्रवार देर रात तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश ने कई मोहल्लों की बिजली गुल कर दी। कहीं लाइन टूट गई तो कहीं ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो गए। जिस कारण पब्लिक शुक्रवार देर रात से लेकर शनिवार शाम तक बिजली के लिए तरसती रही। लोगों ने बिजली सप्लाई का हाल जानने के लिए बिजली दफ्तरों में कॉल कीं।
लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। बारह घंटे से ज्यादा समय तक बिजली सप्लाई ठप रही है। शुक्रवार रात करीब दो बजे से बारिश शुरू हुई थी। तेज हवा चलने से चंद्र नगर में तार टूट कर गिर गया। जिससे पूरे इलाके की बिजली सप्लाई ठप हो गई। पूरे दिन मोहल्ले में बिजली नहीं आई।
शनिवार को बिजली विभाग की टीम ने लाइन ठीक की। इसके बाद ही बिजली सप्लाई हो पाई। जबकि कांठ रोड पर आशियाना कालोनी, रामगंगा विहार, नवीन नगर, अवंतिका कालोनी और नया गांव व चक्कर की मिलक में भी बिजली के लिए लोग तरस गए। ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने के कारण बिजली ठप हो गई।
जबकि मुगलपुरा के मुफ्ती टोला मोहल्ले में बिजली का तार टूट गया। जिससे कानून गोयान, लाल बाग में सप्लाई ठप हो गई। गुलाबबाड़ी, बल्देवपुरी और देहरी गांव में भी घंटों बिजली ठप रही। लोगों ने बिजली दफ्तरों में फोन कर बिजली हाल जानना चाहा। लेकिन बिजली दफ्तरों के फोन नही रिसीव नहीं हुए। असालतपुरा के लोग भी बिजली के दिन पर परेशान रहे।