फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः कांवड़ियों की सुविधा को ट्रेनों में बढ़ाए गए कोच, कुछ के स्टॉप बढ़े

Tue, 16 Jul 2019 02:22 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सावन माह के मद्देनजर रेलवे ने ट्रेनों में कोच बढ़ाने और कुछ ट्रेनों का ठहराव बढ़ाने का निर्णय लिया है। कांवड़ियों की सुविधा के लिए ट्रेनों को हरिद्वार तक यात्रा विस्तार किया गया है। दिल्ली से शामली के बीच चलने वाली डीआईएमयू को हरिद्वार तक यात्रा विस्तार किया गया है। 

विज्ञापन


17 जुलाई से 31 जुलाई तक ये ट्रेन 30 चक्कर लगाएगी। विस्तार किए गए मार्ग पर ये ट्रेन रामपुर मनिहारन, टपरी, रुड़की और ज्वालापुर स्टेशनों पर अप व डाउन में रुकेगी। दिल्ली सहारनपुर एमईएमयू का विस्तार भी हरिद्वार तक किया गया है। ये ट्रेन दोनों तरफ से रुड़की और ज्वाला नगर स्टेशनों पर दोनों तरफ से रुकेगी। रायवाला और मोतीचूर रेलवे स्टेशनों पर भी ट्रेनों का ठहराव बढ़ाया गया है। 

अलीगढ़ देहरादून लिंक एक्सप्रेस, देहरादून उज्जैन उज्जैनी एक्सप्रेस, देहरादून ओखा उत्तराखंड एक्सप्रेस ट्रेन को रायवाला, जबकि श्री माता वैष्णो देवी कटरा, ऋषिकेश श्री माता वैष्णो देवी कटरा हेमकुंड साहिब एक्सप्रेस और बाडमेर हरिद्वार लिंक एक्सप्रेस को मोतीचूर स्टेशन पर दो-दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव बढ़ाया गया है। जबकि कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच बढ़ा गए हैं। बाडमेर हरिद्वार, हरिद्वार दिल्ली सहारनपुर देहरादून पैसेंजर ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त डिब्बे लगाए गए हैं। बरेली भुज आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन में तीन-तीन कोच बढ़ा गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें