इससे पहले उन्होंने प्रदेश के 18 किसानों को सम्मानित किया। इसमें मुरादाबाद मंडल के नौ किसान शामिल हैं। संभल के फईम और रामपुर जिले के दो किसान अमित वर्मा एवं रामलाल को एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। संभल जिले के पत्था निवासी फईम को मक्का उत्पादन में एक लाख, पत्था के रहने वाले अनिश को 75 हजार का पुरस्कार दिया गया।
रामपुर जिले के पुरैनिया जदीद निवासी रामलाल को एक लाख और प्रेमवती को 75 हजार का चेक सौंपा गया। प्राकृतिक खेती में अच्छा उत्पादन करने पर बिजनौर जिले के शरद कुमार सिंह 75 हजार रुपये से पुरस्कृत किए गए। मुख्यमंत्री मुरादाबाद जिले के खानपुर मुज्जफरपुर निवासी किसान सत्यवीर सिंह और गौरा शाहगढ़ निवासी महेंद्र सिंह को पुरस्कृत किया।
मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत मुरादाबाद जिले के स्योडारा बिलारी निवासी वीरेश कुमार, आगरा जिले के हरिविलास और हापुड़ जिले के शकरपुर निवासी हरविंदर सिंह को ट्रैक्टर की चाबी प्रदान की गई।