फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi Moradabad visit: पंचायत चुनाव का खींचेंगे खाका, पांचों जिलों के सांसद-विधायक, एमएलसी रहेंगे माैजूद

Mon, 08 Dec 2025 10:46 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें पंचायत चुनाव और अन्य चीजों को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। सर्किट हाउस में होने वाली बैठक में पांचों जिलों के सभी जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया है। 

विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर अधिकारियों के साथ मंडल के जन प्रतिनिधियों ने पूरी तैयारी की है। सूत्रों के अनुसार एसआईआर की प्रगति को लेकर सीएम सवाल जवाब कर सकते हैं। साथ ही पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी के लोगों से पूछताछ कर सकते हैं।

विज्ञापन


सीएम ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि एसआईआर अभियान को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जनप्रतिनिधियों को भी अहम भूमिका निभानी होगी। बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं के नाम कटवाने होंगे। फर्जी ढंग से कोई वोट नहीं बनना चाहिए।

पार्टी के लोगों को सही वोटर बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर काम करना होगा। इस मामले में जिले के अधिकारी भी कार्य कर रहे हैं। शायद इसी वजह से सर्किट हाउस में मंडल के पांचों जिलों के सांसद, विधायक, एमएलसी के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


सभी जनप्रतिनिधियों को समय में आने की हिदायत दी गई है। जिलाध्यक्ष आकाश पाल का कहना है कि मंडल के जनप्रतिनिधियों से सीएम मुलाकात करेंगे। एजेंडा पहले से तय नहीं है। मेयर विनोद अग्रवाल का कहना है कि एसआईआर के मुद्दे पर मुख्यमंत्री वार्ता करेंगे।

इधर, अन्य जनप्रतिनिधियों का कहना है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आने वाले हैं। अगले माह से पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी के लोगों के साथ मंथन करेंगे। दोनों मुद्दों पर मुख्यमंत्री पार्टी के भविष्य के लिए एक खाका खींचेंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

सीएम के आगमन की हुई तैयारियां 
नगर निगम की टीम ने मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए रविवार को दिल्ली रोड पर अभियान चलाया। अभियान के तहत ग्रीन बेल्ट में पेड़ों की टहनियों की छंटाई कराई गई और मार्ग की स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त किया गया। इसके अलावा अवैध रूप से लगे होर्डिंग-बैनर को भी जब्त किया गया। मार्ग पर टूटे बोलार्ड व फुटपाथ के पत्थरों को भी ठीक किया गया। पूरे दिन निगम की टीम मार्ग पर मरम्मत के काम में जुटी रही। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें