फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ परिवाद दायर, भगवान हनुमान को बताया था दलित

Fri, 30 Nov 2018 08:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के खिलाफ मुरादाबाद में गुरुवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में परिवाद दायर किया गया है। शिकायतकर्ता वकील त्रिलोक चंद्र दिवाकर ने परिवाद में कहा है कि बुधवार को राजस्थान के अलवर जनपद में हुई एक चुनावी सभा में योगी आदित्य नाथ ने भगवान हनुमान को दलित बताकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। अदालत ने परिवाद को मंजूर करते हुए इस मामले की सुनवाई दस दिसंबर तय की है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिये पता चला कि बुधवार को राजस्थान के अलवर में चुनावी सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शिरकत की थी। जिसमें उन्होंने अपने भाषण के दौरान भगवान हनुमान को दलित बताया। 

जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने अदालत में परिवाद दायर कराकर इस मामले में कार्यवाही की मांग की। जिसमें कहा कि प्रतिवादी को भी अदालत में पेश होने का आदेश जारी किया जाए। अधिवक्ता ने बताया कि अदालत ने परिवाद की सुनवाई की तारीख दस दिसंबर तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें