फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ मॉडलों को मिला पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

अंबिका प्रसाद इंटर कालेज में 46वीं जनपदीय जवाहर लाल नेहरू विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी आयोजित हुई। प्रतियोगिता में 27 स्कूलों के 164 विद्यार्थियों एवं अध्यापक संवर्ग के चार शिक्षकों ने प्रतिभाग कर अपने मॉडल प्रदर्शित किए। सर्वश्रेष्ठ मॉडलों का चयन कर पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य डा. मनोज कुमार और जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा अभियान आशीष कांत गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर मॉडल तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। रवि कुमार और निर्णायक राजीव शर्मा ने कहा कि मॉडल बनाने से विद्यार्थियों को अपने विचार अभिव्यक्ति करने का मौका मिलता है।
प्रदर्शनी में सीनियर वर्ग में कृषि एवं जैविक खेती पर आधारित मॉडल में पंकज मौर्य, मीनाक्षी, हिमांशु यादव, केतन, नितिन रस्तौगी और शीतल सैनी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहे। स्वास्थ्य एवं सुरक्षा में सचिन, महक अली प्रथम, सुशील, कुलदीप द्वितीय और राज एवं शिवम तृतीय रहे। संसाधन प्रबंधन पर हिमांशु, कुमार विशु प्रथम, छाया, अमान द्वितीय और आकाश एवं संजना तृतीय रहे।
विज्ञापन

अपशिष्ट प्रबंधन पर विन्नी सैनी, प्रथम सैनी प्रथम, इफरा अमानी, रजत द्वितीय, काजल सिंह एवं यश तृतीय रहे। परिवहन एवं संचार में अनुभव, गुलशन प्रथम, गौतम, कौशल द्वितीय और रोहित एवं सार्थक चिकारा तीसरे तृतीय रहे। गणितीय प्रतिरूपण में प्रथम व्यास, कार्तिक को प्रथम, रवि, राहुल को द्वितीय एवं भावना व रेनू को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में कृषि एवं जैविक खेती में आकाश, समीर प्रथम, मंतिशा शहजात, उदित पांडे द्वितीय और समीर एवं राज तीसरे पर रहे। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर क्रिश, मुस्कान को प्रथम, दानिश, अंकित द्वितीय और दिव्यांशी व अमन को तृतीय रहे। संसाधन प्रबंधन पर वैभव, माधव को प्रथम, हर्ष, आलिम द्वितीय और सुदर्शन व आलिम तृतीय रहे। अपशिष्ट प्रबंधन पर कंचन, प्रबल द्विवेदी प्रथम, हर्ष, आविदा द्वितीय और अंकित एवं छवि राज तृतीय रहे। परिवहन एवं संचार में कनक, दीपांशु को प्रथम, कृष्णा, अमन कुमार को द्वितीय और मनोरमा व निशांत को तृतीय स्थान मिला। गणितीय प्रतिरूपण में भूपेंद्र, अनुज प्रथम, पुनीत, रिजुल द्वितीय और शिव एवं खुशबू को तृतीय स्थान मिला। अध्यापक वर्ग में पारुल, मनीषा शर्मा, वंदना, विनोद कुमार के मॉडल चयनित हुए। संचालन डा. संजीव कुमार ने किया। इस दौरान डा. मोनिका रस्तौगी, डा. दीपिका अग्रवाल, ऋचा शर्मा, नीरज शर्मा, डीडी शर्मा, मनोज माथुर और पवन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें