इससे पहले शनिवार सुबह से ही अकादमी के अधिकारियों के अलावा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी परेड मैदान पर तैयारियों जुटे रहे। मैदान में एक तरफ परेड का रिहर्सल चल रहा था तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद की जा रही थी। पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण लेने 302 प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टरों ने भाग लिया था।
आउट डोर और इंडोर की परीक्षाओं में 299 में प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर उत्तीर्ण हुए। इनमें तीन प्रशिक्षु अनुत्तीर्ण हो गए हैं। जिन्हें अतिरिक्त समय दिया गया है। बारह- बारह इंडोर और आउटडोर के मेडल व प्रमाण पत्र दिए गए।