फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ग्रिड योजना : 15 महीने में बनकर तैयार होगी शहर की पहली ग्रीन सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सीएम ग्रिड योजना के तहत शहर की पहली ग्रीन सड़क का निर्माण कार्य इसी सप्ताह से शुरू होने वाला है। ग्रीन सड़क विदेशों की तरह आधुनिक मॉडल पर तैयार होगी, जिसमें हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 25 करोड़ रुपये की लागत से यह सड़क चौधरी चरण सिंह चौक से लेकर चिड़िया टोला पुलिया तक बनाई जाएगी। इस सड़क की चौड़ाई 34 मीटर होगी।
विज्ञापन

विशेषज्ञों की टीम इसी सप्ताह इस सड़क पर सर्वे और मार्किंग का काम शुरू करेगी। चौधरी चरण सिंह चौक से लेकर चिड़िया टोला पुलिया तक की सड़क को मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के पहले चरण में चुना गया था। इस योजना के तहत सड़क को आधुनिक ग्रीन सड़क के रूप में तैयार करना है। इसके लिए शासन से 25 करोड़ का बजट भी आवंटित हो गया है। इसी सप्ताह से सड़क पर सर्वे, मार्किंग, फोटोग्रॉफी और लेआउट का फाइनल ड्राफ्ट बनाने का कार्य शुरू होगा। साथ ही स्थानीय लोगों से वार्ता करके अतिक्रमण को भी हटाने का कार्य होगा।
निगम के अधिकारियों के अनुसार प्रोजेक्ट का वर्क ऑर्डर जारी हो गया है। सड़क के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 15 महीने का लक्ष्य रखा गया है। मार्च-2026 से पहले इस ग्रीन सड़क को बनाने का कार्य पूरा हो जाएगा। यह शहर की पहली ग्रीन सड़क होगी, जिसपर हर तरह की जनसुविधाएं मौजूद रहेंगी। ग्रीन सड़क पर ग्रीन कवर, भूमिगत सर्विस, समान चौड़ाई की लेन, सार्वजनिक शौचालय, स्ट्रीट वेंडिंग जोन, एटीएम, वॉटर एटीएम, ई-क्योस्क, स्ट्रीट फर्नीचर आदि की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें