फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित जमीन पर सुशासन का भाषण देेंगे मुख्यमंत्री

Sat, 11 Feb 2017 02:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
मुख्यमंत्री।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी मो. रिजवान के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। चुनावी सभा गांव छपर्रा की उस जमीन पर होगी जिसे लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। मामला हाईकोर्ट में है।
विज्ञापन


एक पक्ष से रविजन शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व सांसद शीशराम रवि हैं तो दूसरे पक्ष से कुंवर ईश्वर दयाल सिंह योग आश्रम के पदाधिकारी। विवादित जमीन पर चुनावी सभा के आयोजन को लेकर योग आश्रम के कानूनी सलाहकार ललित कौशिक ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ और जिलाधिकारी से शिकायत की है।

इसके बादसे अफसरों में हड़कंप मचा है। चूंकि मामला मुख्यमंत्री की सभा का है,इसलिए प्रशासन शिकायतकर्ता को समझा कर शांतिपूर्वक सभा निपटाने में जुटा है। गांव छपर्रा की 119 बीघा जमीन को लेकर हाईकोर्ट में विवाद लंबित है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि पूर्व में इस जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कई बार तनातनी भी हुई है। मामला हाई कोर्ट में जाने के बाद प्रशासन दोनों पक्षों को कोर्ट का फैसला आने तक शांति बनाए रखने की सलाह देता रहा है। सड़क के किनारे की इस जमीन की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।

कुंदरकी विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी मो. रिजवान के समर्थन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की चुनावी जनसभा शनिवार को इसी जमीन पर होनी है। शुक्रवार को सभा के लिए जमीन पर तैयारियां शुरू हो गईं। 

इसकी जानकारी जब जमीन के विवाद में शामिल एक पक्ष के कानूनी सलाहकार ललित कौशिक को हुई तो उन्होंने इस जमीन पर चुनावी सभा आयोजित करने पर आपत्ति जताते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ को पत्र भेज दिया। पत्र की प्रतिलिपि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर कुंदरकी और पर्यवेक्षक को भी भेज दी।

आपत्ति पत्र मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। ललित कौशिक को समझाने के प्रयास शुरू हुए। हालांकि कोई नतीजा नहीं निकला। उधर, देर रात तक सभा स्थल पर टेंट लगाया गया और कुर्सियां रख दी गईं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें