फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण समाप्त करना चाहती है भाजपा

Sat, 11 Feb 2017 02:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
मायावती - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भाजपा आरक्षण समाप्त करना चाहती है, यही कारण है कि बार-बार भाजपा और आरएसएस के नेता आरक्षण को लेकर बयानबाजी करते रहते हैं। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है, मुजफ्फरनगर के दंगे, मथुरा में खूनी संघर्ष, बुलंदशहर का गैंगरेप कांड इसका उदाहरण हैं।
विज्ञापन


वह दिल्ली रोड स्थित रिसोर्ट में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थीं। मायावती ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने नोटबंदी करके देश की गरीब जनता को परेशान किया। लोकसभा चुनाव में तमाम वादे करके नरेंद्र मोदी ने सरकार बना ली, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया।

भाजपा यूपी में सरकार बनाने का दावा कर रही है, लेकिन मुख्यमंत्री का एक चेहरा तक भाजपा के पास नहीं है। अल्पसंख्यक हमेशा भाजपा के निशाने पर रहे हैं। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और जामिया विश्वविद्यालय के अल्पसंख्यक स्वरूप को समाप्त करने में भाजपा जुटी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस की नीतियों ने हमेशा देश की गरीब जनता का नुकसान किया अब वही कांग्रेस सपा के साथ मिलकर जंगलराज का समर्थन कर रही है। माया ने कहा कि  उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनी तो किसानों का कर्जा माफ होगा, जरूरतमंदों को आर्थिक मदद दी जाएगी।

अल्पसंख्यक और सवर्ण जातियों को आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गोरक्षा, लव जिहाद, देशभक्ति, आतंकवाद के नाम पर अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न किया जाता है, लेकिन बसपा की सरकार बनने पर ऐसा नहीं होने देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें