फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कालेज बढ़ा रहा छात्रों की परेशानी

Fri, 29 Dec 2017 01:25 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कालेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कालेजों में शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। अब सभी कालेज नए वर्ष में एक जनवरी को खुलेंगे। इस बीच विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं के फार्म भरे जाने की वजह से तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ प्रशासनिक कार्य में लगे कुछ शिक्षक लगे हैं। लेकिन केजीके कालेज में सभी का अवकाश घोषित कर दिया गया है।

इससे फार्म जमा करने आ रहे छात्र लौटकर जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि एक जनवरी से सभी फार्म जमा हो जाएंगे।एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षिक सत्र 2017-18 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए स्नातक में बीए, बीकॉम, बीएससी छात्रों के परीक्षा फार्म एक दिसंबर से और स्नातकोत्तर में एमए, एमकॉम, एमएससी के आनलाइन फार्म दो दिसंबर से भरना शुरू हुए थे।
विज्ञापन


मुरादाबाद के कालेजों में फार्म भरने की अंतिम तारीख 20 दिसंबर थी, जबकि कालेज में जमा करने की अंतिम तारीख 22 दिसंबर थी। बाद में छात्र हित को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने समय सीमा बढ़ा दी थी। निर्देश के अनुसार आनलाइन फार्म भरने की अंतिम तारीख 26 दिसंबर थी, जबकि कालेज में 28 दिसंबर तक फार्म जमा किए जा सकते हैं। विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म पांच जनवरी तक भरे जा सकते हैं और आठ जनवरी तक कालेज में जमा किए जा सकते हैं।

श्यामपट पर लिखी है सूचना
 गुरुवार को अंतिम तारीख होने की वजह से छात्र केजीके कालेज में फार्म जमा करने के लिए पहुंचे तो वहां कार्य से संबंधित कोई शिक्षक या कर्मचारी नहीं था। कालेज अधिकारियों ने 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश होने की सूचना मुख्य गेट पर लगे श्यामपट पर लिख दी है। उसी को पढ़कर छात्र लौट रहे हैं।


लॉ में प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लिया है। जब मैं परीक्षा फार्म भरने के लिए आनलाइन आवेदन कर रही हूं तो मेरा पंजीकरण नंबर गलत दिखा रहा है। कालेज में इसी संबंध में जानकारी लेने आई थी, लेकिन यहां कोई नहीं है।
ज्योति राजपूत, छात्रा।

बीए द्वितीय वर्ष में हूं। प्राइवेट छात्र के रूप में पढ़ाई कर रहा हूं। एक जगह नौकरी भी करता हूं। गुरुवार को वहां से समय लेकर जब फार्म जमा करने आया तो अवकाश की जानकारी मिली।
विज्ञापन

अश्वनी, छात्र।

एमए प्रथम वर्ष का छात्र हूं। परीक्षा फार्म जमा करने के लिए काशीपुर से आया हूं। यहां आकर सूचना मिली है कि अवकाश होने की वजह से कर्मचारी या शिक्षक भी नहीं आए हैं। अब लौटना पड़ रहा है।
अंकुर चौधरी, छात्र।
 
कालेज एक जनवरी को खुलेगा तो सभी के फार्म जमा किए जाएंगे। कालेज में जमा करने की अंतिम तारीख तक कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
डॉ. हरबंश दीक्षित, प्राचार्य, केजीके कालेज।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें