फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सादिकपुर में निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। ब्लॉक के दो ग्रामों में लगने वाली रात्रि चौपाल के दौरान कोई कमी नहीं रहे, इसके लिए पंचायतीराज विभाग तैयारी में जुट गया है। बृहस्पतिवार को पंचायत कर्मियों ने ग्रामीणों को साथ लेकर सादिकपुर गांव में स्वच्छता जागरूकता रैली व ग्वारऊ गांव में प्लास्टिक मुक्त रैली निकाली।
विज्ञापन

सादिकपुर गांव में 12 जून और ग्वारऊ गांव में 13 जून को पंचायतीराज विभाग की ओर से रात्रि चौपाल लगाई जाएगी। चौपाल में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगेंगे। चौपाल में जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी जनता की समस्याएं सुनेंगे। इसी क्रम में एडीओ पंचायत शकील अहमद और ब्लॉक प्रेरक नवल किशोर बृहस्पतिवार सुबह पहले ग्राम सादिकपुर और उसके बाद ग्राम ग्वारऊ पहुंचे।
सादिकपुर गांव में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली पंचायत सचिवालय से शुरू होकर आबादी के मुख्य मार्गों से होते हुए पंचायत सचिवालय पर आकर समाप्त हुई। रैली में पंचायत कर्मी व ग्रामीणों ने रास्तों की सफाई की। इस दौरान पंचायत सचिव संदीप कुमार, रोजगार सेवक अजय कुमार, पंचायत सहायक रीता सैनी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुकेश कुमार आदि रैली में साथ रहे।
विज्ञापन

उधर, ग्वारऊ गांव में पंचायतीराज विभाग के कर्मचारियों ने जेसीबी से ग्वारऊ जाने वाली सड़क के दोनों ओर लगे कूड़े के ढेर हटवाया। इसके बाद में ग्रामीणों को साथ प्लास्टिक और गंदगी मुक्त रैली निकाली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें