फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आठवीं कक्षा के छात्र की डीजे पर डांस करने के विवाद में हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। थाना क्षेत्र में आठवीं के छात्र सूरज (16) की डीजे पर डांस करने के विवाद में गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस घटना से गुस्साए परिजनों और रिश्तेदारों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुरादाबाद हाईवे जाम करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने उन्हें समझा कर शांत किया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ छात्र की हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। ठाकुरद्वारा के नगर के मोहल्ला वार्ड 22 निवासी रिंकू कश्यप ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा सूरज नगर के मुस्लिम इंटर कॉलेज में कक्षा आठ में पढ़ता था। वह 20 नवंबर की दोपहर करीब तीन बजे फरीद नगर में अपनी मौसी बबली घर गया था। उस समय मौसी घर में नहीं मिली। काफी देर बाद वह शाम को घर लौट रहा था लेकिन घर नहीं पहुंचा। रिंकू ने बताया कि इसी किसी ने फोन पर उसकी पत्नी सुनीता को बताया कि उसका बेटा सरकारी अस्पताल में गंभीर हालत में पड़ा हुआ है। इसकी जानकारी मिलने पर पत्नी सुनीता, उसके दोस्त नसीम अहमद, जावेद के सरकारी अस्पताल पहुंच गए यहां सूरज की गंभीर हालत देखते हुए उसे पहले काशीपुर के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिर उसे मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल में ले गए वहां पर इलाज के दौरान रात करीब 11:00 बजे उसकी मृत्यु हो गई। रिंकू का आरोप है कि उसके बेटे सूरज की हत्या गला दबाकर की गई है। उसके शरीर पर भी चोटों के निशान हैं। रिंकू ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले सूरज का मौसेरी बहन की शादी समारोह में फरीद नगर में गांव के कुछ युवकों से डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद हो गया था जिसमें गांव के प्रधान ने समझौता करा दिया था। लेकिन आरोपी युवक उसके बेटे रंजिश रखते थे। इसी विवाद में उसकी हत्या की है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद सूरज का शव शुक्रवार की शाम करीब 4:00 घर पर पहुंचा तो परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुरादाबाद हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। जानकारी मिलने पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। भाजपा नेता शिवेंद्र गुप्ता भी वहां पर आ गए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बातचीत की और कार्रवाई के आश्वासन पर लोगों को माना लिया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि रिंकू की तहरी पर फरीदनगर निवासी कलुआ और उसके भाई शेर सिंह, इसी गांव के अर्जुन और दो अज्ञात लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें