कुंदरकी। कक्षा आठ की अपहृत छात्रा का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है, जिससे परिजन चिंतित है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
ग्रामीण इलाके की एक महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 7 फरवरी की शाम उसकी 14 वर्षीय बेटी जंगल में चारा लाने की बात कहकर घर से गई थी, तब से घर वापस नहीं आयी है। खोजबीन करने पर पता लगा है कि उसकी नाबालिग बेटी को मूंढापांडे थाना क्षेत्र निवासी राहुल बहलाकर ले गया है। महिला के अनुसार आरोपी राहुल शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। इस घटना में आरोपी युवक की पत्नी, बहन और मां शामिल है। पुलिस ने सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने अपहृत छात्रा को ढूंढने में जुटी है।
000000000000000000000
युवती को बहलाकर किया अगवा, दो पर रिपोर्ट
कुंदरकी। एक ग्रामीण ने सोनकपुर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि एक फरवरी की रात उसकी 19 वर्षीय पुत्री को बवनीत व कल्लू नाम के दो युवक बहलाकरले गए हैं। दो आरोपियों का मोबाइल नंबर मिला है। ग्रामीण के अनुसार बेटी की काफी तलाश की है लेकिन कोई पता नहीं लग पाया है। ग्रेटर नोएडा में उसकी पुत्री काम करती थी, तब बेटी से बात होने का पता चला था। मुझे डर है कि बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना घटित न हो जाए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।