फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कोटेदार चयन को लेकर दावेदारों में ब्लॉक परिसर में नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। ब्लॉक के तुरखेड़ा गांव में नए कोटेदार के चयन को लेकर दूसरे दिन बुधवार दोपहर दोनों दावेदार पक्षों में ब्लॉक परिसर में जमकर नोकझोंक हुई। ब्लॉक कार्यालय में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीडीओ को पुलिस बुलानी पड़ी। बीडीओ ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को पूरी स्थिति से अवगत कराया और एडीओ ग्रामीण से रिपोर्ट तलब की। मंगलवार को भी एक पक्ष की महिलाओं और पुरुषों ने लगभग ढाई घंटे तक ब्लॉक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन

तुरखेड़ा गांव में नए राशन कोटेदार के चयन के लिए मंगलवार दोपहर ग्राम पंचायत चंगेरी सचिवालय पर अधिकारियों द्वारा खुली बैठक बुलाई गई थी। बैठक में दोनों गुटों की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी एक-एक महिला ने कोटेदार के लिए आवेदन किया गया था।
बुधवार दोपहर भी बीडीओ हरिओम सिंह एसडीएम को घटनाक्रम की जानकारी देने के लिए तहसील कार्यालय गए थे। तभी दोनों पक्षों के समर्थक बड़ी संख्या में ब्लॉक कार्यालय पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक और खींचतान हुईं। एक दावेदार पक्ष का आरोप है कि दूसरे दावेदार पक्ष के लोगों ने कई ग्रामीणों के साथ मारपीट कर धमकी दी। खींचतान और नोकझोंक की जानकारी पर बीडीओ ने पुलिस बुला ली। बीडीओ ने दोनों पक्षों के लोगों को हिदायत देते हुए कार्यालय से बाहर कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि कोटेदार बनने के लिए समूह से जुड़ी जिन दो महिला दावेदारों ने आवेदन किया है। उनसे संबंधित दोनों स्वयं सहायता समूह की जांच कराई गई है। समूह के संचालन की प्रगति संतोषजनक नहीं है और दोनों ही समूह निर्धारित मानक को पूरा नहीं कर रहे हैं। बीडीओ के अनुसार, उन्होंने एडीओ ग्रामीण विकास रतन सिंह से पूरे प्रकरण की रिपोर्ट मांगी है। जरूरत पड़ने पर कोटेदार चयन के लिए अधिकारियों से अनुमति लेकर नए सिरे से बैठक बुलाने के लिए तिथि तय की जाएगी। उधर, तुरखेड़ा के कोटेदार प्रकरण का शीघ्र समाधान कराने के लिए बुधवार दोपहर भाजपा के मंडलाध्यक्ष दयाराम मौर्य और पूर्व मंडलाध्यक्ष देवदत्त दिवाकर भी बीडीओ से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें