फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भीकनपुर कुलवाड़ा में बच्चों के विवाद में संघर्ष, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। मुरादाबाद आगरा नेशनल हाईवे से सटे कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम भीकनपुर कुलवाड़ा में बुधवर को बच्चों के विवाद के चलते दो पक्ष आमने सामने आ गए।
विज्ञापन

पहले की दोनों पक्षों में मारपीट हुई और बाद में जमकर ईंट पत्थर चल गए। यहां पर एक पक्ष के कुछ युवक मस्जिद की छत से ईंट पत्थर फेंक रहे थे जिसकी वीडियो भी सामने आई है।
पुलिस ने गांव में पहुंचकर स्थिति को संभाला और कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के छह लोगों को पकड़ कर थाने में ले आई। विवाद में एक पक्ष से रियाजुल, नूरजहां, इरम, हसरती, साकिब, अलीशा और फरहा को चोटें आई जिनमें पुलिस ने नूरजहां और इरम का उपचार और मेडीकल परीक्षण सीएचसी में कराया है।
विज्ञापन

पुलिस ने एक पक्ष शमशाद की तहरीर पर आरोपी मुकीम, शरीफ, मेराज, आफरीदी, खलील, नईम, हारून, अल्तमश, जावेद व शाकिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है जबकि दूसरे पक्ष के शरीफ अहमद ने आरोपी शमशाद, इमरान, रेहान, छुटुआ, इमरान अली, रियाजुल, रिहान और कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें