फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने पर झगड़ा, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 22 May 2026 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। पुलिस ने बृहस्पतिवार को नारायणपुर छंगा प्रकरण में भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने वाले से झगड़ा करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसडीएम कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नारायणपुर छंगा का ही राजकुमार सिंह उर्फ राजू हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस का कहना है कि राजकुमार सिंह उर्फ राजू भाजपा नेता आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने वाले मलखान सिंह से मुकदमे बाजी को लेकर झगड़ा कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। उसे शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उसका चालान कर उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने राजकुमार उर्फ राजू को जेल भेज दिया है।
नारायणपुर छंगा में 16 अप्रैल को भाजपा नेता की बर्थडे पार्टी में गांव के आंबेडकर पार्क में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों तरफ से जमकर ईंट पत्थर और डंडे चले। इसमें दोनों पक्ष के 11 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की है। जिसकी पुलिस विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें