अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। स्कूली बच्चों को मक्खी-मच्छरों से बचाने के लिए होने वाले दावे हवा में ही हैं। किसी भी स्कूल में फॉगिंग नहीं कराई जा रही है। पब्लिक स्कूल ही नहीं सरकारी स्कूलों तक भी एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं किया जा रहा है।
संचारी रोग नियंत्रण का शोर भी सिर्फ जागरूकता तक सीमित होकर रह गया है। प्रधानाचार्यों का कहना है कि इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। पिछले दिनों नोएडा के एक विश्वविद्यालय में कार्यरत और मुरादाबाद निवासी डॉ. सोनू सिंह ने जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया से शिकायत की थी कि उनकी बेटी को स्कूल में मच्छर ने काट लिया था।
डॉ. सोनू सिंह ने इस मामले में की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी भी मांगी थी।
इस मामले के बाद डीपीआरओ के माध्यम से स्कूलों में फॉगिंग करवाने की बात कही गई थी। मामले के चार दिन बाद भी प्रधानाचार्यों की शिकायत है कि उनके विद्यालयों में फॉगिंग या एंटी लार्वा का छिड़काव नहीं हुआ है। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार का कहना है कि स्कूलों में टीमों को भेजकर फाॅगिंग कराएंगे।