फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शहरवासियों को मिला भूलभूलैया, अटल पथ और स्ट्रीट वेंडिंग जोन का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर में स्ट्रीट वेंडिंग जोन की सुविधा का शुभारंभ हो गया है। साथ ही कंपनी बाग में भूलभुलैया का भी उद्घाटन परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने करके शहरवासियों को घूमने के लिए एक और स्थान का तोहफा दे दिया है। उन्होंने सिविल लाइंस स्थित अटल पथ पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा और सर्किट हाऊस के सामने बनाए गए काकोरी वॉल व योगपथ का भी लोकार्पण किया है। परिवहन मंत्री ने शहर में हुए इन विकास कार्यों और बदलावों की सराहना की है।
विज्ञापन

भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अटल पथ का उद्घाटन किया। यहां 12 फीट ऊंची पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का लोकार्पण किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रतिमा को बेहद खूबसूरत बनाया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री का सपना था कि शहरों में विकास हों और देश को मजबूती मिले। पोखरण में उन्होंने विश्व की चिंता किए बगैर देश को परमाणु से संपन्न देश बनाया।
अपने संबोधन में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया। वहीं, महापौर ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन की उपलब्धियों को गिनाया। इस मौके पर विधायक जयपाल सिंह व्यस्त, रितेश गुप्ता, रामवीर सिंह, गोपाल अंजान, महापौर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह, मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी अनुज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सुमित कुमार, एसएसपी सतपाल अंकित, एमडीए उपाध्यक्ष शैलेश कुमार और नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल समेत कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। संचालन धवल दीक्षित ने किया।
विज्ञापन


- मैं नहीं, मुख्यमंत्री करते उद्घाटन
परिवहन मंत्री ने अटल पथ, भूलभुलैया, स्ट्रीट वेंडिंग जोन, काकोरी एक्शन वॉल और योग पथ की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह पहले भी कई बार यहां आ चुके हैं, लेकिन इस बार का मुरादाबाद उन्हें चमकता हुआ नजर आया। उन्हें पता होता कि शहर में इतने विकास कार्य हुए हैं और ऐसा कार्यक्रम है तो वह खुद मुख्यमंत्री से अनुरोध कर उनसे इसका उद्घाटन कराते। कहा कि, यहां आने के बाद लगा कि मुरादाबाद नहीं बल्कि किसी बड़े राज्य की राजधानी में आया हूं। इन विकास कार्यों को देख उन्हें भी प्रेरणा मिली है। वह कोशिश करेंगे कि उनके विधानसभा क्षेत्र बलिया में भी ऐसे ही पथ बनाए जाएं।

- भूलभुलैया में भटके मंत्री
कंपनी बाग में बनाए गए भूलभुलैया का उद्घाटन करने के बाद परिवहन मंत्री ने भी भूलभुलैया का लुत्फ उठाया। अंदर आइने की दीवार देख वह रास्ता ही नहीं पहचान सके और भटक गए। बाहर निकलने के बाद उन्होंने इसकी सराहना भी की। कहा, ऐसा लगा जैसे लखनऊ के भूलभुलैया में खो गया हूं।


- अभी शहर ने देखी है हल्की झलक, पिक्चर बाकी
सर्किट हाऊस में आयोजित कार्यक्रम में मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अभी शहर के लोगों ने झलक ही देखी है। विकास कार्यों का जो एजेंडा है उससे पूरी पिक्चर अभी बाकी है। नगर निगम, विकास प्राधिकरण और स्मार्ट सिटी की कई योजनाएं अभी धरातल पर नहीं उतरी हैं। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाकर हर रास्ते को सुगम बनाने का प्रयास है। बुध बाजार की लोग सराहना करते हैं, लेकिन आने वाले दिन में शहर की हर गली बुध बाजार से बेहतर तरीके से चमकेंगी। इसका संकल्प लेकर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इस कार्य में उन्हें व अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों का भी समर्थन मिल रहा है। शहर को आने वाले दिनों में आधुनिक शहर के रूप में पहचान मिलेगी।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें