फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल बाद साढ़े बारह फीसदी  तक महंगी हो जाएगी जमीन, संभल और रामपुर रोड पर ज्यादा बढ़ेंगे सर्किल रेट

Tue, 24 Jul 2018 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
जमीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संभल और रामपुर की ओर विकास की संभावना वाले शहर केबाहरी इलाकों में जिला प्रशासन ने साढ़े बारह फीसदी तक जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी कर ली है। दिल्ली रोड की ओर भी सर्किल रेट बढ़ाए गए  हैं । कांठ तथा चंदौसी  रोड की ओर जमीनों के सर्किल रेटों में औसत बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन


आरसीसी से निर्मित फ्लैट आदि भवनों की बिक्री 13 हजार रुपये वर्गमीटर से बढ़ाकर 18 हजार रुपये वर्ग मीटर प्रस्तावित की गई है। इसी तरह आरबीसी (ईटों) के लेंटर वाले भवनों की बिक्री 12500 रुपये के स्थान पर 1600 रुपये वर्गमीटर की गई है।

जिला प्रशासन ने आवासीय, व्यापारिक खेती की जमीन के सर्किल रेट एक अगस्त से बढ़ाने का खाका तैयार कर लिया है। जिस पर 25 जुलाई तक लोगों से आपत्तियां मांगी गईं हैं। जिनको 28 जुलाई को जिलाधिकारी  की अध्यक्षता में बनाई गई समिति अंतिम रूप प्रदान करेगी। दो साल के बाद एक अगस्त से बढ़ी हुई दरों पर जमीन और भवनों की रजिस्ट्री हो सकेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इन इलाकों में ज्यादा बढ़े सर्किल रेट

मिलन बिहार कालोनी की जमीन में 13 हजार के स्थान पर 14500 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। यहां की कामर्शियल जमीन 77 हजार के स्थान पर 85 हजार रुपये वर्ग मीटर निर्धारित की गई है। मझौला में साढ़े बारह हजार के स्थान पर 14500 रुपये वर्गमीटर। मैनाठेर में 5500 से 6200 रुपये। मानसरोवर कालोनी के जैड ब्लाक में 11.69 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई हैॉ। इसी कालोनी के दूसरे हिस्से में 28500 से बढ़ाकर 32500 रुपये वर्गमीटर सर्किल रेट होंगे। मुस्लिम कालेज की आबादी वाले इलाके में 10 हजार के स्थान पर 11 हजार रुपये सर्किल रेट होंगे। मालवीय नगर में 23500 से बढ़ाकर 26000 रुपये। लाजपत नगर में 23500 से 26 हजार रुपये। हिंदू कालेज के आबादी वाले इलाके में 22 हजार से बढ़ाकर 24600 रुपये।

चार से सात फीसदी तक की बढ़ोत्तरी गुरहट्टी चौराहा, अमरौहा गेट, मंडी चौक, पान दरीबा, गल शहीद, इंद्रा चौक, राजकीय इंटर कालेज, ताड़ीखाना, गुलाब बाड़ी, डिप्टीगंज, पीलीकोठी, मधुवनी, विवेकानंद, अगवानपुर, प्रभात मार्केट, गांगनपुल, महिला थाने से विल्सोनिया कालेज, स्टेट बैंक, नागफनी, चौरासी घंटा, जैन मंदिर बालाजी मंदिर। नीम की प्याऊ से रेती मोहल्ला। कमल सिनेमा, घासमंडी, फव्वारा तिराहा, साईं मंदिर, बंगला गांव चौराहा, एमडीए का नया मुरादाबादकांशीराम नगर, सेल्स टैक्स आफिस, बंगला गांव चौराहा आदि इलाके। चार फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ोतरी वाले इलाकों में पाकबड़ा, कांठ रोड, दिल्ली रोड पर मझोली चौराहा, जिगर कालोनी आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें