फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हाईटेंशन लाइन हटाने के लिए ग्रामीणों ने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। हाईटेंशन लाइन को हटवाने के लिए शुक्रवार को गांव मानकपुर नरौली के ग्रामीणों ने एक शिकायतीपत्र एक्सईएन विद्युत वितरण खंड बिलारी को सौंपा।
विज्ञापन

पत्र में ग्रामीणों ने कहा है कि गांव की सप्लाई बिलारी डिवीजन के सफीलपुर फीडर से आती है। गांव के मुख्य मार्ग के पास विद्युत विभाग ने हाईटेंशन लाइन बिछाई है। इससे ग्रामीणों की जान को खतरा है। यह हाईटेंशन लाइन बिना मानक गुणवत्ता के बिछाई गई है। इस लाइन के नीचे फेंसिंग भी नहीं की गई है। इससे कभी तार टूटकर नीचे गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए इस लाइन को हटवा दिया जाए। पत्र देने वालों में जगत सिंह, जीत सिंह, सतीश, विजय भारती, वीर सिंह, रनजीत सिंह, बृजेश कुमार, राजेश, राजेंद्र, शकुंतला, फूलवती, पूनम, राजू, दिगंबर सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
..............

एक किलोवाट के कनेक्शन पर आया 58 लाख का बिल
बनियाठेर। अकरौली गांव में बिजली विभाग का एक नया कारनामा देखने मिला है। गांव निवासी जरीना के एक किलो वाट का कनेक्शन है। बृहस्पतिवार को महिला को 58.72 लाख रुपए का विद्युत बिल थमा दिया गया। इसे देख उपभोक्ता का सिर चकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि बिजली बिल बकाया होने के कारण वर्ष 2024 में उसका कनेक्शन काट दिया गया था। फिर वर्ष 2025 के फरवरी माह में ओटीएस योजना के तहत पिछली बकाया राशि में छह हजार रुपये जमा करने पर कनेक्शन पुनः जोड़ा गया था। बाकी बची रकम को चार किस्तों में बांट दिया गया था। इसे उपभोक्ता किसी कारणवश जमा नहीं कर पाई। 31 जुलाई 2025 को उपभोक्ता को 58.72 लाख रुपये से अधिक का बिल थमा दिया जबकि महिला पूर्व में भी बिजली मीटर में गलत रीडिंग की शिकायत कर चुकी है। महिला ने बताया की अभी तीन दिन पहले ही उसने स्मार्ट मीटर लगवाया था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें