फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बर्गर-मोमोज नहीं, हरी सब्जियां व दूध हो बच्चों का आहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आजकल बच्चों में डायरिया व टायफाइड बहुत देखने को मिल रहा है। ऐसे में जरूरी है कि उन्हें बाहर के खाने से रोका जाए। बर्गर व मोमोज नहीं, हरी सब्जियां और दूध बच्चों के आहार में शामिल होना चाहिए। ये सलाह शहर के बाल रोग व एलर्जी विशेषज्ञ डॉ. केजी गुप्ता ने दी।
विज्ञापन

उनका कहना है कि छह माह तक बच्चों को सिर्फ मां का दूध पिलाना चाहिए। बोतल से दूध पीने की आदत बहुत खतरनाक है। इसके कारण ही बच्चों को डायरिया होता है। छह माह उन्हें पपीता, दलिया, दाल का पानी दे सकते हैं। एक साल तक बच्चा घर की बनी सारी चीजें खाने लगता है। गुड़ व चना खिलाने से बच्चों में आयरन की कमी नहीं होती। डॉक्टर केजी गुप्ता ने मरीजों के सवालों के जवाब भी दिए हैं।

सवाल : मेरा बेटा दो साल चार माह का है, लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं बोलता है। डॉ. की सलाह पर मैंने दूध की बोतल भी छुड़ा दी है। गिलास से दूध पिलाती हूं। बच्चे का तातुआ कटवाए हुए भी पांच माह हो गए हैं, फिर भी नहीं बोलता है।
विज्ञापन

- नौशीना अय्यूब, पीतल नगरी


जवाब : पहले यह स्पष्ट करें कि बच्चा सुन सकता है या नहीं। इसके बाद उसका उपचार हो सकेगा। ऐसे मामलों में कई कारण हो सकते हैं। कृपया बाल रोग विशेषज्ञ से मिलकर सलाह लें।

सवाल : मेरा बेटा एक माह आठ दिन का है। बच्चे को पूरे शरीर पर खुजली के दाने हैं। दवाई खिलाने के बाद ठीक हो जाते हैं। जब दवाई रोक देते हैं तो फिर से बन जाते हैं और खाल हटने लगती है। शौच में भी बच्चे को परेशानी होती है। इसका क्या समाधान है।

जवाब : आपके बच्चे को अटोपिक डर्मेटाइटिस हो सकती है, जोकि एक प्रकार की एलर्जी है। किसी भी प्रकार के तेल व क्रीम का इस्तेमाल न करें। कब्ज का कारण अधिक मात्रा में दूध का इस्तेमाल हो सकता है। कृपया बच्चे को एलर्जी स्पेशलिस्ट को दिखाएं।


सवाल : मेरी बेटी 15 दिन की है। उसका वजन 2.5 किलो से ज्यादा है। वह दूध पलट रही है, पेट में गैस की परेशानी भी है। कृपया उचित सलाह दीजिए। - विवेक कुमार, मानसरोवर कॉलोनी

जवाब : बच्ची को केवल मां का दूध पिलाएं। ऊपर का दूध तुरंत बंद कर दें। छह माह तक मां के दूध के अलावा कुछ न खिलाएं। उल्टी व गैस की समस्या के लिए डॉक्टर की सलाह से दवा लें।

सवाल : मेरा बेटा दो साल का है। अभी तक खुद चल नहीं पाता है, हालांकि उसे कोई परेशानी नहीं है। अन्य गतिविधियों में भी वह थोड़ा सुस्त है। इसलिए मुझे चिंता होती है, क्या करूं।
- मनीष सैनी, लाइनपार

जवाब : क्या आपका बच्चा पैदा होते समय देर से रोया था। यदि इस सवाल का जवाब हां है तो फौरन बच्चों के डॉक्टर से संपर्क करें।

सवाल : मेरा बेटा छह साल का है। उसकी लंबाई व वजन अपने साथ के बच्चों से कम है। खाना ठीक खाता है, लेकिन वृद्धि ठीक ढंग से नहीं हो रही है। हमें क्या करना चाहिए।
- पायल अग्रवाल, इंद्रा चौक


जवाब : आपका बच्चा कुपोषण का शिकार हो सकता है। कृपया प्रोटीन युक्त भोजन का इस्तेमाल करें। फुटबाल, हॉकी आदि खेलों का अभ्यास कराएं और घर का बना भोजन ही उसे खिलाएं। डॉक्टर के पास जाकर कुछ महत्वपूर्ण टेस्ट कराने होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें