फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फलस्तीनी झंडा लहराने वाले बच्चे माफी मांगने पर छोड़े

Sun, 07 Sep 2025 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान शुक्रवार को फलस्तीनी झंडा लहराने वालों तक शनिवार को पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पहुंच गई। बच्चों और परिजनों के माफी मांगने पर पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कुंदरकी में निकाले गए ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान फलस्तीनी झंडा लहराने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। फोटो में जुलूस के दौरान एक वाहन पर सवार किशोर अपने हाथ लिए फलस्तीनी झंडा लहराता नजर आ रहा था और कुछ बच्चे साथ में खड़े थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उन बच्चों के घरों तक पहुंच गई और काफी देर तक बच्चों से पूछताछ की।
थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत ने बताया कि चारों बच्चों के साथ उनके परिजनों ने माफी मांगी है। साथ ही भविष्य में ऐसा गलती नहीं होने की बात कही है, जिसके बाद हिदायत में देकर चारों बच्चों को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें