फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 38041 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने का लक्ष्य

Sat, 27 Dec 2025 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ के अंतर्गत शुक्रवार को बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ किया गया। जिसके अंतर्गत नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को बिटामिन ए की खुराक पिलाई गई।
विज्ञापन

कांठ के गांव नया गांव आगनबाड़ी केंद्र से बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह के द्वारा किया गया। यहां पहले दिन नौ माह से पांच वर्ष तक के 75 बच्चों में से 15 बच्चों को विटामिन ए की खुराई पिलाई गई। इसके अलावा क्षेत्र के 31 गांवों में टीकाकरण अभियान के दौरान भी बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि बाल स्वास्थ्य पोषण माह 26 दिसंबर से 24 जनवरी तक चलाया जाएगा। इसमें नौ माह से पांच वर्ष तक के 38041 बच्चों को विटामिन ए ही खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बच्चों को यह खुराक आंखों में होने वाली परेशानी व उनके संपूर्ण पोषण के लिए पिलाई जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें