फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: करंट से झुलसे मासूम एम्स में भर्ती, हाईटेंशन लाइन हटाने के लिए एमडी से मांगी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लोदीपुर विशनपुर में हाईटेंशन लाइन से हुए हादसे के बाद विद्युत निगम लाइन शिफ्टिंग की तैयारी कर रहा है। एसडीओ सतेंद्र मौर्य ने 7.48 लाख का एस्टीमेट बनाकर पीवीवीएनएल एमडी कार्यालय को भेजा है। वहां से बजट जारी होते ही लाइन की शिफ्टिंग शुरू हो जाएगी। दूसरी ओर हाईटेंशन लाइन से झुलसे दोनों मासूम दिल्ली एम्स के आईसीयू में भर्ती हैं।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि दोनों की हालत में सुधार है, लेकिन तैमूर के सिर में ज्यादा चोट आई है। इसलिए डॉक्टरों का कहना है कि रिकवरी में लंबा समय लगेगा। चार दिन बाद डॉक्टर परिजनों को आगे के इलाज की प्रक्रिया बताएंगे। उधर लोदीपुर विशनपुर के प्रभावित मोहल्ले में लोगों ने करंट के जर से छतों पर जाना बंद कर दिया है। दोबारा ऐसी घटना न हो इसके लिए विद्युत निगम हाईटेंशन लाइन में रबड़ की केबलिंग करेगा। इसके लिए जिला स्तर से ही व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
लोगों का कहना है कि विद्युत निगम ने लाइन हटाने का दावा किया है, लेकिन अब तक जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं दिखा है। स्थानीय अधिकारी मुख्यालय से बजट जारी होने तक इंतजार करने के लिए कह रहे हैं। लोगों का कहना है कि वह डीएम से मिलकर लाइन को जल्द से जल्द शिफ्ट कराने के लिए अपील करेंगे। विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी सतेंद्र मौर्य ने बताया कि एस्टीमेट पर एमडी की सहमति मांगी गई है। वहां से बजट मिलने के बाद लाइन शिफ्टिंग शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें