कस्तूरबा गांधी विद्यालय में एक युवती की नौकरी लगवाने के नाम पर एक ठग ने 15 हजार रुपये ठग लिए। नौकरी नहीं लगने पर युवती के भाई ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी धमकाने लगा।
कोतवाली क्षेत्र के सागर सराय निवासी हर्षवर्धन रायजादा ने बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें उन्होंने बताया कि रामपुर निवासी एक व्यक्ति उनका परिचित है। उसने खुद को विकास भवन में क्लर्क बताया था। आरोपी ने कहा था कि अधिकारियों से उसकी अच्छी जान पहचान है। वह शहर के एक कस्तूरबा गांधी विद्यालय में क्लर्क के पद पर नौकरी लगवा देगा। आरोपी ने हर्षवर्धन रायजादा की बहन नंदनी की नौकरी लगवाने के लिए दो बार में 15 हजार रुपये ले लिए थे। आरोपी ने व्हाट्सएप पर ज्वाइनिंग लेटर की फोटो भी भेज दी थी। एक जनवरी तक ज्वाइनिंग करने के लिए कहा था लेकिन ज्वाइनिंग नहीं हुई। 15 हजार रुपये वापस मांगे तो आरोपी धमकी देने लगा। एसएसपी हेमराज मीना ने कोतवाली प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।