फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालीस व्यापारियों से लाखों की ठगी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के 40 व्यापारियों से लाखों रुपये की कीमत का सामान खरीदने वाले बिना भुगतान किए ही फरार हो गए। आरोपियों ने शुरुआत में विश्वास जमाने के लिए रुपयों का भुगतान किया। इसके बाद उधार माल खरीदने लगे। आरोपियों ने कास्मेटिक और किराना, बुक और दवाइयां खरीदीं। सिविल लाइंस थाने में व्यापारियों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

मालवीय नगर बी-6 निवासी पुनीत कुमार अग्रवाल ने लक्ष्मी इंटरप्राइजेज त्यागी मार्केट परसादी लाल रोड के स्वामी विनोद कुमार और उसके साथी सुमित उर्फ अनुज कुमार वर्मा उर्फ अन्नू के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुनीत ने बताया कि मालवीय नगर में उनकी अग्रवाल इंटरप्राइजेज नाम से फर्म है। आरोपियों ने उनकी फर्म से माल खरीदा था। अन्य व्यापारियों से भी आरोपियों ने माल खरीदा था। लेकिन आरोपियों ने भुगतान नहीं किया। इसके बाद उन्होंने आरोपियाें की तलाश की, लेकिन आरोपी अपनी फर्म बंद कर फरार हो गए हैं। पुनीत ने दर्ज कराए केस में बताया है कि उनके अलावा मुन्दडा एजेंसी से 18000, गोयल एंड संस से 92000, अग्रवाल इंटरप्राइजेज से एक लाख, पाल एजेंसी से 20 हजार, वीके डिस्टीब्यूटर से 32 हजार, अर्णव सेल्स से 63 हजार, अभिनय तेजस से 30 हजार, श्रीयंश से 58260, कीर्ति ट्रेडर्स से 46728, नीरज एजेंसी से 52304, वासुदेव एंटर 48960, कृष्णा एजेंसी से 31632, देवेंद्र एजेंसी से 125000, मधुर स्टेशनर्स 31748, श्री साईं सेल्स से 30000, लाला जी से 30230, मुरारी लाल से 42146, साध्वी मेडिकल से 29419, न्यू नेशनल से 37734, गुप्ता ट्रेडर्स से 174000, पीएनजी विक्की ट्रेडर्स 26000 हजार, ट्रेडर्स और अन्य व्यापारियों से भी माल खरीदकर भुगतान नहीं किया गया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस नवल मारवाहा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें