फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसानों के अधिकारों के लिए किया संघर्ष : अभिनय

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के 125वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के तत्वावधान में छजलैट के भीकनपुर में किसान-कामगार स्वाभिमान महासम्मेलन हुआ। इसमें चौधरी चरण सिंह के विचारों और राष्ट्रीय लोकदल के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव अभिनय चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को संगठन आज जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहा है। यह संगठन किसानों, मजदूरों, गरीबों और ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ा एक दल है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी आज संगठन की नीतियों, उपलब्धियों और चौधरी चरण सिंह के विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं। केंद्र सरकार में बतौर मंत्री हर वर्ग की आवाज बुलंद कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि चौधरी साहब ने हमेशा किसानों के अधिकारों के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। वहीं चौधरी अजित सिंह ने पश्चिमी यूपी में किसानों के हितों को मजबूत करने और गन्ना उद्योग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कहा कि हाल ही में गन्ना संशोधन विधेयक को लेकर जयंत चौधरी ने किसानों की आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

महासम्मेलन में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार गुर्जर, अय्यूब चौधरी, गुरुदत्त, राशिद अंसारी, के. सिंह सैनी, सरदार कांत सिंह, सरदार सिंह मुंडाला, योगेंद्र सिंह, शाकिर, हुक्म सिंह, कावेंद्र सिंह, राजीव कुमार, धीरेंद्र सिंह, समरपाल सिंह, विजयपाल सिंह, जगराज सिंह, सुरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, नरेंद्र सिंह आदि रहे।
महासम्मेलन में उमड़ी भीड़
भीकनपुर में आयोजित किसान-कामगार स्वाभिमान महासम्मेलन में भारी भीड़ देखने को मिली। रालोद के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि सर्वसमाज की भागीदारी और लोगों के उत्साह ने यह संदेश दिया कि राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का अभियान लगातार मजबूती प्राप्त कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें