फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, ये है पूरा मामला

Fri, 22 May 2020 07:16 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा पर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दबंग गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की परेशानियां बढ़ सकती हैं। कटघर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में सोनाक्षी समेत पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। पुलिस ने जांच में सभी नामजद पांचों आरोपियों को आरोपी मानते हुए चार्जशीट दाखिल करने में 455 दिन लगा दिए। पुलिस की ओर से कार्रवाई तब की गई, जब पीड़ित ने हर रोज पीएम, सीएम और सूबे के डीपीजी को ट्वीट किए हैं।  

विज्ञापन


कटघर थानाक्षेत्र के शिवपुरी कालोनी निवासी प्रमोद कुमार शर्मा इवेंट मैनेजर हैं। उन्होंने 22 फरवरी 2019 को कटघर थाने में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनकी कंपनी के पदाधिकारी अभिषेक सिन्हा, मालविका पंजाबी, घूमिल ठक्कर, एडगर सकारिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें प्रमोद ने बताया था कि उन्होंने दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित किया था।

इसके लिए उन्होंने टेलेंट फुलऑन और एक्सीड एंटरटेनमेंट कंपनी के माध्यम से फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को बुलाने के लिए अनुबंध किया था। जिसके लिए अलग अलग किस्त में 29 लाख 92 हजार रुपये सोनाक्षी सिन्हा और उनकी कंपनी के खातों पर जमा किए गए थे। तय तारीख में सुबह फोन कर प्लेन का टिकट कराया था। इसके बाद भी सोनाक्षी कार्यक्रम में नहीं पहुंची थीं।
विज्ञापन


पीड़ित प्रमोद शर्मा ने पुलिस अफसरों के दफ्तर के खूब चक्कर लगाए। इसके बावजूद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं की। जब कहीं कोई सु़नवाई नहीं हुई तो प्रमोद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीजीपी हितेंद्र अवस्थी व एडीजी अविनाश चंद्र को हर रोज फेसबुक और ट्वीट किया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई।

सीओ कटघर पूनम सिरोही ने बताया कि धोखाधड़ी के मामले में सोनाक्षी सिन्हा समेत पांच आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।  जांच में नामजद सभी आरोपियों की भूमिका सामने आई है।

विवेचक विजंद्र सिंह ने कहा कि मेरे पास कुछ दिन पहले ही जांच आई थी। मुझसे पहले दूसरे विवेचक ने विवेचना की थी। अधिकारियों के निर्देश पर ही इस मामले में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें