फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए बवाल: सपा नेता आजम खां के कई करीबियों समेत 110 के खिलाफ चार्जशीट, बवाल में गई थी युवक की जान

Mon, 26 Oct 2020 08:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
विज्ञापन
Citizenship law violence - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीएए और एनआरसी के विरोध में रामपुर में 21 दिसंबर को हुए बवाल में दर्ज दो मुकदमों में कोतवाली और गंज थाने की पुलिस ने 110 लोगों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। कोतवाली में दर्ज मुकदमे में 52 लोगों के खिलाफ और गंज थाने में दर्ज मुकदमे में 58 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। 
विज्ञापन


चार्जशीट के दायरे में आने वालों में सांसद आजम खां के कई करीबी भी शामिल हैं। 21 दिसंबर 2019 को रामपुर में सीएए और एनआरसी के विरोध में जलसे का आयोजन किया गया था। प्रशासन ने जलसे पर रोक लगा दी थी। इसके बाद भी बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकले थे। 

इस दौरान हाथीखाना चौराहे पर बवाल हो गया था। उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। कई सरकारी वाहनों में आग लगा दी थी। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले इस्तेमाल करने पड़े थे। इस बवाल में एक युवक की मौत हो गई थी। कई पुलिस वाले घायल हो गए थे। 
विज्ञापन


बवाल को लेकर पुलिस ने कोतवाली और गंज थाने में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए थे। इनमें 250 नामजद सहित हजारों अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। कई आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इनमें से कुछ जमानत पर बाहर भी आ चुके हैं।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने दर्ज मुकदमे में 52 के खिलाफ और गंज थाना पुलिस ने 58 मामलों में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। चार्जशीट के दायरे में शामिल शाहबेज खां, गुड्डू मसूद, रानू खां, उबैदउल हक, सभासद जियाउर्रहमान खां उर्फ बाबू सांसद आजम खां के करीबियों में गिने जाते हैं। 

सेवन सीएए एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं को प्रयोग
थाना कोतवाली, रामपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0-655/2019 धारा 147, 148 ,149, 307, 302, 353, 186,143,332,333,188,435,336,427,325, 395,412 भादवि और 3/4 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम और 7 सीएलए एक्ट में विवेचना के उपरांत साक्ष्य और सत्यता के आधार पर गठित एसआईटी द्वारा पूर्व में 23 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र प्रेषित किया गया था

जबकि अब अन्य 52 आरोपियों के विरुद्ध धारा 147, 148, 149, 143, 353, 186, 188, 332, 333, 336, 435,427,325 भादवि और 3/4 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम और धारा 7 सीएलए एक्ट के अंतर्गत चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित किया गया है। इसी तरह से थाना गंज में पंजीकृत मुकदमा संख्या- 832/2019 धारा 147, 148, 149, 307, 353,143, 186,188,336,436,427 भादवि और 3/4 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम और 7 सीएलए एक्ट में विवेचना के उपरांत साक्ष्य और सत्यता के आधार पर गठित एसआईटी द्वारा पूर्व में 29 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र प्रेषित किया गया था।

अब अन्य 58 आरोपियों के विरुद्ध धारा 147,148,149,143,353,186, 188,336,436,427 भादवि और 3/4 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम और धारा 7 सीएलए एक्ट के अंतर्गत आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें