फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अगले तीन दिन कोहरे की चादर में लिपटा होगा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



मुरादाबाद। अभी सर्दी का सितम जारी रहेगा। लोगों को अभी तीन दिन कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। जिला आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 29 दिसंबर को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं शुक्रवार की रात से शनिवार सुबह तक छाए घने कोहरे के बीच वाहन रेंगते रहे।



शनिवार सुबह मुरादाबाद समेत रामपुर, अमरोहा, संभल में घना कोहरा छाया रहा। समय बढ़ने के साथ कोहरा कम हुआ और धूप निकली। हालांकि मौसम में गलन बरकरार रही। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के प्रभारी निसार अहमद का कहना है कि शनिवार को अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में .2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वातावरण में नमी सुबह के समय 88 फीसदी और शाम को 72 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति पश्चिम से पूरब दिशा की ओर पांच किलोमीटर प्रति घंटा रही। उन्होंने कहा कि पश्चिम से आने वाली हवा शुष्क होती है, जबकि पूरब से चलने वाली हवा में नमी रहती है।
विज्ञापन




00



- 30 दिसंबर तक तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे ठंड व गलन में बढ़ोतरी होगी। जब तक आवश्यक न हो, लोग तब तक बाहर निकलने से बचें। बाहर निकलते समय मफलर, ग्लव्स पहनें और मास्क अवश्यक लगाएं। - प्रदीप कुमार सिंह, विशेषज्ञ जिला आपदा प्रबंधन विभाग
विज्ञापन




तारीख पूर्वानुमान स्तर

28 दिसंबर घना कोहरा आरेंज जोन

29 दिसंबर घना कोहरा आरेंज जोन

30 दिसंबर घना कोहरा आरेंज जोन

000

प्रशासन का दावा : 319 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था

-आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जिले में तहसील, नगर निगम और नगर पंचायत ने मिलाकर 319 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है। इसमें 161 स्थानों पर शहर क्षेत्र में अलाव जल रहे हैं। इसके अलावा सभी गोशालाओं में पशुओं की रक्षा के लिए अलाव जलाए जा रहे हैं। जिले में 19 रैन बसेरे हैं। 11 रैन बसेरे शहर में हैं और आठ तहसीलों में हैं। ठंड से बचाव की सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं और अधिकारियों द्वारा निरीक्षण भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें