फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से चेन लूटी, मासूम को मां ने बचाया, बाइक भी पकड़ी

विज्ञापन
chain snaching
विज्ञापन
मुरादाबाद। दस माह के मासूम बेटे को गोद में लेकर बाइक पर पति के साथ जा रही महिला से करवाचौथ के दिन चेन लूट ली गई। अचानक हुई इस वारदात से बाइक अनियंत्रित हो गई। दंपती अपने बेटे समेत बाइक से नीचे जा गिरे। गनीमत ये रही कि उस वक्त महिला ने हौसला नहीं खोया और बच्चे को अपनी गोद में कुछ इस तरह से छिपाया कि वह जमीन पर न गिरने पाए। जिस वजह से वह चोटिल होने से बचा। महिला के पति ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपी का पीछा कर उसकी बाइक पकड़ ली, आरोपी वहां से भाग निकला।
विज्ञापन

यह वारदात बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढे़ तीन बजे मझोला थानाक्षेत्र की भोला सिंह की मिलक गांव के समीप निर्माणाधीन सोनकपुर पुल के पास हुई। लुटेरे का निशाना नवीन नगर निवासी मुकेश, उनकी पत्नी गुड्डी (26) बने। मुकेश ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहन मंजू से मिलने के लिए मझोला थानाक्षेत्र स्थित दौराला आए थे। साथ में पत्नी और दस माह का इकलौता बेटा अरुण था। बहन के घर से रेलवे फाटक के रास्ते वापस जाते वक्त अरुण को गुड्डी ने अपनी गोद में ले रखा था। निर्माणाधीन सोनकपुर पुल के पास बजरी पड़ी होने के कारण जैसे ही मुकेश ने बाइक धीमी की, तभी पीछे से बाइक पर आए बदमाश ने चेन लूटने के लिए गुड्डी के गले पर झपट्टा मारा। गुड्डी को पहले तो लगा कि बेटे ने दुपट्टा खींचा है लेकिन जब आरोपी ने चेन खींच ली तब बाइक अनियंत्रित हो गई। गुड्डी माजरा समझ गई, उसने शोर मचाते हुए चेन लूट की जानकारी पति को दी और आरोपी को पकड़ने के लिए कहा। मुकेश ने बताया कि बाइक से वह पत्नी और बच्चे सहित नीचे गिर गए। पत्नी ने बच्चे को अपने हाथों से छिटकने नहीं दिया, जिस वजह से वह चोटिल होने से बच गया। उन्होंने पैदल ही आरोपी का पीछा किया। उसकी बाइक पकड़ ली। आरोपी बाइक से कूदकर भाग गया। उसकी बाइक को मझोला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। बाइक पर नंबर भी पूरे अंकित नहीं हैं। वारदात के संबंध में थाने में लूट की तहरीर दी गई है। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लूटी गई चेन बरामद की जाएगी।
..........
शादी की निशानी थी लूटी गई चेन
मुरादाबाद। मुकेश ने बताया कि लूटी गई उनकी शादी में गुड्डी को मिली थी। जो कि दो तोले की थी। करवाचौथ का त्यौहार होने के कारण बृहस्पतिवार का चेन पहन ली थी, वरना आम दिनों में वह लूट के डर से ही ज्वैलरी पहनकर बाहर नहीं जाती हैं। लूटी गई चेन की जल्द बरामदगी की माग पुलिस से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें