फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के गले से चेन लूट बाइक सवार बदमाश फरार

विज्ञापन
भाजपा नेता गिरीश वर्मा से चेन स्नेचिंग के बाद पूछताछ करते एसपी सिटी। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। शाम को टहलने निकले भाजपा नेता गिरीश वर्मा की एक रेस्टोरेंट निकट बाइक सवार बदमाश ने सोने की चेन लूट ली। पीछा करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। सूचना मिलने पर एसपी सिटी व मझोला थाने की पुलिस ने भी घटनास्थल पहुंच कर जानकारी जुटाई। भाजपा नेता ने मझोला थाने में तहरीर दी है। सरे शाम हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

महानगर भाजपा कमेटी के पूर्व महामंत्री एवं अधिवक्ता गिरीश वर्मा मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार सेक्टर 2 में रहते हैं। उन्होंने बताया कि रोजाना की तरह सायं को टहलने गए थे। लौटते समय करीब पांच बजे के आसपास क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट के निकट पीछे से काले रंग की अपाचे सवार एक युवक उनके करीब पहुंचा और तेजी से झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट कर भागने लगा। अधिवक्ता फुर्ती दिखाते हुए बाइक के करीब तक पहुंच गए, लेकिन बाइक सवार गोली मारने की धमकी देने लगा। इसी बीच पीछे से एक अन्य बाइक पर दो और युवक आते दिखाई दिए। इस पर उन्होंने उन्हें लुटेरों का साथी समझ कर बाइक का पीछा करना बंद कर दिया। अधिवक्ता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। भाजपा नेता से चेन लूटने की घटना की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद के साथ सीओ सिटी व एसएचओ मझोला कुछ देर बाद ही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित से घटना की जानकारी ली और आसपास चेकिंग भी करवाई। लेकिन देर सायं तक लुटेरे का कोई सुराग नहीं लग सका था। एसएचओ मझोला का कहना है कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें