फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा सटाकर लूट ले गए दो चेन

Tue, 24 Jan 2017 03:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के हरथला में एक बदमाश ने कपड़ा व्यापारी की दुकान में घुसकर तमंचे के बल पर उससे सोने की दो चेन लूट ली है। वारदात को सोमवार देर शाम अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


घटना के बाद भाग रहे बदमाश को पड़ोसी दुकानदार ने पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी ने उन पर भी तमंचा तान दिया और अपने दूसरे साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। मामले की शिकायत सिविल लाइंस पुलिस को दी गई है। 

पीड़ित व्यापारी आकाश राहल हरथला के नवजीवन भवन में रहते हैं। हरथला में ही वह ब्रैंडस फैक्टरी के नाम से कपडे़ की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार देर शाम करीब साढे़ सात बजे वह दुकान पर बैठे थे। इस दौरान एक युवक दुकान में घुसा, उसने जैकेट खरीदने के लिए कहा।
विज्ञापन


वह दुकान में रखी जैकटें दिखाने के लिए खडे़ हुए तो लुटेरे ने पीछे से उनके गले से दो चेन लूट ली। आकाश पलटे तो बदमाश ने उन पर तमंचा ताना और  जान से मारने की धमकी दी। इससे आकाश पीछे हट गए बदमाश दुकान से बाहर भागा।

आकाश भी उसे पकड़ने के लिए बाहर भागे तो शोर सुनकर पड़ोसी दुकानदार ने लुटेरे को पकड़ने का प्रयास किया, बदमाश ने उन पर भी तमंचा तान दिया और बाइक पर साथी के साथ बैठकर भाग गया।

लुटेरे की तस्वीर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, पीड़ित ने सिविल लाइंस पुलिस को आशियाना चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी। एसएचओ सिविल लाइंस डीके शर्मा का कहना है कि लूट की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द खुलासा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें