फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 अनाथ बच्चों को सौंपे प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण से अपने माता-पिता को खोने वाले 50 बच्चों को गुरुवार को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के प्रमाणपत्र वितरित किए गए। पंचायत भवन में एलईडी के माध्यम से योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि शीघ्र ही इन बच्चों के बैंक खातों में चार-चार हजार रुपये की धनराशि पहुंच जाएगी। इसके बाद अन्य बच्चों को भी योजना से लाभांवित किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में बेसहारा हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए गुुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना शुरूआत की। इसके तहत मुरादाबाद जनपद में 160 बच्चे चिह्नित हुए हैं, जिसमें से 87 का अनुमोदन हो चुका है। अधिकारियों का कहना है कि तहसील और ब्लॉक स्तर पर बच्चों के सत्यापन का कार्य चल रहा है। बच्चों के आवेदन फार्म धीरे-धीरे आ रहे हैं। इसके बाद उनके सत्यापन में भी कुछ समय लगता है।
गुरुवार को इन सभी 87 बच्चों को प्रमाणपत्र देने के लिए बुलाया गया था, लेकिन सुबह से ही खराब मौसम और बारिश होने की वजह से 50 बच्चे ही कार्यक्रम में पहुंच सके। इन 50 बच्चों में से दस बच्चों के माता-पिता दोनों का ही कोरोना संक्रमण से निधन हो चुका है।
विज्ञापन

नगर विधायक रितेश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य गिरीश वर्मा, जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह, सीडीओ आनंद वर्धन, एसएसपी पवन कुमार, उप निदेशक महिला कल्याण विभाग राजेश चंद्र गुप्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से माता-पिता को खोने वाले बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे, इसके लिए प्रदेश में बाल सेवा योजना शुरू की गई है। इसके माध्यम से बच्चों को चार हजार रुपये प्रतिमाह धनराशि देेने के साथ ही अन्य सुविधाएं भी दीं जाएंगी। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी अनुपमा शांडिल्य, समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रिया पटेल, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, संरक्षण अधिकारी शिवांगी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें