फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को दी प्राथमिकता : राजेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। केंद्र सरकार के 12 पूरे होने के उपलक्ष्य में 12 साल विश्वास के, जनकल्याण के कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को कांठ के गांव लाडलाबाद स्थित प्रकटेश्वर शिव मंदिर में एक कार्यक्रम हुआ। मंदिर में भाजपाइयों ने यज्ञ में आहुतियां देकर मानव कल्याण, राष्ट्र की उन्नति और प्रधानमंत्री की दीर्घायु होने के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन


कांठ के निवर्तमान भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश के विकास को नई गति प्रदान की है। भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। इस अवसर पर क्षेत्रीय संयोजक चौधरी हुक्म सिंह, कुंवर सुरेंद्र सिंह बिश्नोई, नवीन चौधरी, मुकेश माहेश्वरी, राजन बिश्नोई, अंकुश कुमार चौहान, आंचल चौधरी, सत्यवान सिंह राजपूत, देवराज सिंह जाटव, महावीर सिंह, प्रमोद बिश्नोई, महेशचंद्र गुप्ता, अशोक कुमार बिश्नोई, सुमित दिवाकर, विष्णु अवतार उर्फ पिंकल प्रजापति, सचिन चौहान बंटी, हरपाल सिंह जाटव, प्रमोद जाटव, गौरव बिश्नोई व विपिन शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें