फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 13 को लक्ष्मणदास की मणि पर लगेगा आयुष चिकित्सा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर के मोहल्ला अब्दुल्ला में सामाजिक कार्यकर्ता फैसल रजा के आवास पर बुधवार शाम नागरिक परिषद बिलारी की कार्य समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी 13 जून को लक्ष्मणदास की मणि पर नागरिक परिषद की ओर से आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन कराने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

बैठक में नागरिक परिषद से जुड़े डॉ. जितेंद्र दक्ष और नगरपालिका परिषद के वरिष्ठ सभासद राकेश यादव ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि नगरपालिका के अवर अभियंता द्वारा मौके पर पैमाइश कर एस्टीमेट बना लिया गया है। शीघ्र ही लक्ष्मणदास की मणि पर मुख्य द्वार से एक रास्ता बना दिया जाएगा और आयुष चिकित्सालय हेतु फिलहाल अस्थायी व्यवस्था बना दी जाएगी। रिपोर्ट जानकारी में आने के बाद परिषद कार्यकारिणी ने तय किया कि 13 जून की सुबह 10 बजे आयुष चिकित्सालय का आयुष चिकित्सा शिविर लक्ष्मणदास की मणि पर उपलब्ध राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल की भूमि पर लगाया जाए।
बैठक में सर्वसम्मति से फैसल रजा को संगठन का कोषाध्यक्ष चुना गया और संरक्षक मंडल की ओर से शकील साबरी को कोषाध्यक्ष का सहयोग करने की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में सर्वसम्मति से कार्य समिति के विकास के लिए बिलारी नगर के सक्रिय और प्रभावशाली लोगों को इस मिशन में जोड़ने की योजना बनाई गई। इस दौरान डॉ. राकेश रफीक, शकील अहमद साबरी, राकेश जैन और मुन्ना श्रोती, तिलकराज चांदना, रणजीत सिंह यादव, हुकुम सिंह, हाजी माजिद अंसारी, राकेश यादव, डॉ. जितेंद्र दक्ष, डॉ. अनीस अहमद, नोमान जमाल व राहतजान आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो परिचय-11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें