फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम : आईपीएस अफसर की फेसबुक आईडी हैक कर मांगी रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। साइबर ठगों ने आईपीएस अफसर प्रदीप गुप्ता की फेसबुक आईडी हैक कर मुरादाबाद के लोगों से रकम मांगी की है। प्रदीप गुप्ता मुरादाबाद में एसपी सिटी और पीएसी में तैनात रह चुके हैं। वह वर्तमान में महाराजगंज के पुलिस अधीक्षक हैं। जिन लोगों के पास मैसेज कर रुपयों की मांग की गई। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी आईपीएस अफसर को दी। इसके बाद उन्होंने आईडी बंद करा दी है। जबकि महाराजगंज की क्राइम ब्रांच आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

महाराज गंज के पुलिस कप्तान प्रदीप गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार रात साइबर ठगों ने उनकी फेसबुक आईडी हैक कर ली थी। इसके बाद आरोपियों ने मैसेंजर से उनके परिचित, मित्र और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मैसेज भेजकर रुपयों की मांग शुरू कर की। साइबर ठगों ने मार्मिक मैसेज भेजकर लोगों को ठगने की कोशिश की। मैसेज में कहा कि उनके एक मित्र दुर्घटना में घायल हो गए हैं। उन्हें तुरंत रुपयों की जरूरत है। प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मुरादाबाद के भी कई लोगों के पास मैसेज भेज गए। उनके एक परिचित ने मुरादाबाद से कॉल कर बताया कि उनकी फेसबुक आईडी हैक कर ली गई है। प्रदीप गुप्ता ने बताया कि उन्होंने तत्काल आईडी बंद कराई। गनीमत रही कि जल्द ही इसकी जानकारी हो हो गई थी। जिस कारण उन्होंने अपनी आईडी से मैसेज कर लोगों से अपील का संदेश भेज दिया था कि कोई भी व्यक्ति रुपये जमा न करें।
चंडीगढ़ में तैनात हूं
मुरादाबाद। आरोपी से जब आईपीएस अफसर के परिचित ने पूछा कि इन दिनों कहां पोस्टिंग है तो आरोपी ने जवाब दिया कि वह चंडीगढ़ में तैनात हैं। जबकि प्रदीप गुप्ता यूपी कैडर के आईपीएस हैं। इस मैसेज से शक गहराया गया है। इसी तरह के मैसेज दूसरे लोगों के पास भी भेजे गए हैं।
विज्ञापन

मैसेंजर पर रखें निगाह
साइबर एक्सपर्ट विजय श्रीवास्तव ने बताया कि फेसबुक मैसेंजर ज्यादातर उन्हीं लोगों का हैक हो रहा है। जिन्होंने मोबाइल नंबर, जन्मतिथि को पासवर्ड बनाया है । ऐसे यूजर्स को चाहिए कि पासवर्ड बदलकर स्पेशल कैरेक्टर्स को शामिल कर मजबूत पासवर्ड बनाएं । साथ ही फ्रेंड लिस्ट में मौजूद ऐसे दोस्तों को अनफ्रेंड कर सकते हैं जो आपके पोस्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते।
ऐसे करें बचाव
- पासवर्ड को जटिल बनाएं । मोबाइल नंबर को पासवर्ड कदापि न बनाएं ।
- सोशल मीडिया अकाउंट के पासवर्ड समय समय पर चेंज करते रहें और पुराने पासवर्ड का पुन: प्रयोग न करें ।
- एक से अधिक सेवाओं के लिए एक ही पासवर्ड का प्रयोग न करें ।
- सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट में प्राइवेसी रखें ताकि फ्रेंड लिस्ट से बाहर का व्यक्ति आपका मोबाइल नंबर या फ ोटो न देख सके।
- टू. स्टैप वेरिफि केशन हमेशा ऑन रखें
- अकाउंट के साथ मोबाइल नम्बर और ईमेल आईडी हमेशा अपडेट रखें।
फौजी बनकर फर्म कर्मी की कॉल और ठग लिए 13 हजार रुपये
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाले फर्म कर्मी को साइबर ठग ने कॉल कर उससे अपनी बाइक बेचने का झांसा देकर तेरह हजार रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। आरोपी ने खुद को फौजी बताकर पीड़ित को कॉल की थी। फर्म कर्मी ने रिपोर्ट दर्ज कराने को महिला थाने में तहरीर दे दी है।
साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक डालचंद्र एकता कालोनी निवासी है। वह निर्यात फर्म में नौकरी करता है। डालचंद्र ने मझोला थाने में दी तहरीर में बताया कि उसने पुरानी बाइक खरीदनी थी। इसके लिए उसने अपने परिचितों से भी चर्चा की थी। उसके पास एक व्यक्ति ने कॉल की। उसने खुद को फौजी बताया। कहा कि वह अपनी बाइक बेचना चाहता है। आरोपी ने अपना फर्जी आईडी भी डालचंद्र मोबाइल पर भेजा। इसके अलावा बाइक फोटो भी भेज दिया। जिस पर डालचंद्र को पूरा विश्वास हो गया। इसके बाद आरोपी ने बाइक का सौदा कर दिया। आरोपी ने उससे 13 हजार रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। इसके बाद आरोपी ने कुछ और रुपये जमा करने को कहा। जिस पर डालचंद्र को शक हो गया। उसने रुपये भेजने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने बाइक नहीं भेजी। दोबारा डालचंद्र ने कॉल करनी चाही तो उसका नंबर बंद हो चुका था। मझोला थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताय कि साइबर साइबर थाने की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें