फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 15 केंद्रों पर हुईं सीबीएसई की परीक्षाएं, प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए विद्यार्थियों को दिया 15 मिनट का अतिरिक्त समय

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की दसवीं की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गईं। पहले दिन अंग्रेजी का पेपर देने के बाद विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली। विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर उम्मीद के अनुरूप ही आया, इसलिए हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 15 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर करीब 9500 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। 12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 17 फरवरी से फिजिकल एजुकेशन विषय के साथ शुरू होंगी। 10वीं के विद्यार्थियों की परीक्षाएं शनिवार से अंग्रेजी विषय के साथ शुरू हुईं। परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक था। विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। परीक्षाओं को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए कड़ी निगरानी की गई। पर्यवेक्षकों की तैनाती के अलावा सीसीटीवी से भी निगरानी की गई।
सुबह नौ बजे से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे थे विद्यार्थी : पहली बार बोर्ड परीक्षा देने का उत्साह और डर एक साथ विद्यार्थियों के चेहरे पर दिखाई दे रहा था। केंद्रों पर पहुंचने में देरी या असुविधा न हो, इससे बचने के लिए विद्यार्थी अपने-अपने स्कूलों की यूनिफॉर्म में सुबह नौ बजे से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। इसके बाद उन्होंने वहां पर अपने रोल नंबर से परीक्षा कक्षों को ढूंढा। विद्यार्थियों की मदद के लिए केंद्रों पर शिक्षकों की ड्यूटी भी लगाई गई थी। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके परीक्षा कक्षों तक पहुंचाने में मदद की। परीक्षा के बाद जब विद्यार्थी केंद्रों से बाहर आए तो उनका चेहरा खुशी से चमक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें