सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट शनिवार को घोषित हुआ। मंडल में बच्चों पर जमकर ए ग्रेड बरसे। जिससे टेन सीजीपीए पाने वाले छात्र छात्रों की संख्या पहले की तुलना में इस साल बढ़ गई। मंडल में टेन सीजीपीए वाले छात्र छात्राओं में रामपुर टाप पर रहा। रामपुर के 450 छात्र छात्राओं ने टेन सीजीपीए हासिल किए। मुरादाबाद के 295 छात्र छात्राओं को टेन सीजीपीए मिला।
अमरोहा के 154, संभल 167 और बिजनौर के 125 बच्चे टेन सीजीपीए पाने में सफल रहे। कुल मिलाकर मंडल में 1216 बच्चों को टेन सीजीपीए मिला। वहीं रामपुर के सेंट एंथोनी स्कूल में छोटी सी चूक के चलते 53 बच्चों का रिजल्ट रुक गया। उनके नंबरों के आगे डैस (-) लगा हुआ आया।