मुरादाबाद में घने कोहरे के बीच गुजरते लोग
- फोटो : अमर उजाला
हादसों को लेकर पुलिस संवेदनशील है। कोहरे में हादसे न हों, इसके लिए जगह जगह पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं और वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए जा रहे हैं। वाहन चालकों को समझाया जा रहा है कि वह कोहरे में फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। इस दौरान वाहनों की रफ्तार कम रखें। - सतपाल अंतिल, एसएसपी
मुरादाबाद में घने कोहरे के बीच गुजरते लोग
- फोटो : अमर उजाला
कोहरे में बिजली के पोल से टकराई रोडवेज
कांठ रोड पर शेरुआ चौराहे के पास मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे कोहरे में रोडवेज की बस बिजली के पोल से टकरा गई। हालांकि हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। मंगलवार की सुबह रोडवेज की बस नजीबाबाद ज रही थी। सुबह करीब सब पांच बजे शेरुआ में बस अनियंत्रित होकर पोल बिजली से टकरा गई।
यात्रियों ने डायल 112 पर कॉल की। पीआरवी और अगवानपुर पुलिस चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि घने कोहरे की वजह बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकरा गई थी। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित रहे और यातायात में कोई रुकावट नहीं हुई।
मुरादाबाद में छाया रहा कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
कोहरे के कारण हुए हादसे में गई थी फर्म कर्मी की जान
मझोला के लाइन पार लाकड़ी रोड पर घने कोहरे में हुए हादसे में फर्म कर्मी अजीत की मौत हो गई थी। सिविल लाइंस के हरथला निवासी अजीत हादसे के समय बाइक से पैपटपुरा की ओर जा रहे थे।